Saturday, 31 August 2019

उकलाना विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के इस उम्मीदवार को मिलेगी टिकट 

उकलाना विधानसभा सीट पिछले 10 वर्षों से आरक्षित सीट है। इसे इनेलो का गढ़ माना जाता रहा है। वर्तमान में अनूप धानक इनेलो से विधायक चुने गए जिन्होंने बाद में नई पार्टी जेजेपी  को ज्वाइन कर लिया। वर्तमान में मई 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने हरियाणा की 10 की 10 लोकसभा सीटों पर रिकॉर्ड जीत दर्ज़ कर नया इतिहास रचा। अब हरियाणा में विधानसभा का चुनाव होना है।

इनेलो की आपसी फुट एवं बीजेपी दवारा किए गए करोड़ो के विकास कार्यों के कारण इस क्षेत्र के लोगो का रुख बीजेपी की तरफ बनता नज़र जा  रहा है ,इस कारण इस सीट पर बीजेपी पार्टी की तरफ से विभिन्न दावेदार अपनी ताल ठोक रहे है। इस समय बीजेपी के  चर्चित चहेरो में पंकज बिठमड़ा ,जोगीराम खुंडिया ,सीमा गैबीपुर ,आशा खेदड़ एवं राजेंदर मोलड़ का नाम सुनाई दे रहा है। सूत्रो के हवाले से खबर आ रही है की श्रीनिवास गोयल उकलाना (चेयरमैन हरियाणा वेयरहाउस कारपोरेशन ) अपने करीबी को उकलाना विधानसभा की`सीट दिलवाना चाहते है परन्तु ये फैसला तो बीजेपी हाईकमान को  करना है। अब हम अपने क्षेत्र के सर्वे एवं लोगो की पसंद के आधार पर  आपको बताने जा रहे है की यह सीट किसको मिल सकती है। हमारे आकंड़े बताते है की इस सीट की  प्रबल दावेदार आशा रानी खेदड़ (जिला महामंत्री बीजेपी ,हिसार ) है ,साथ ही साथ वर्ष  2014 मे हुए विधानसभा चुनाव मे बीजेपी की सीट से कम अन्तर से पराजित कैंडिडेट एवं पिछले कई वर्षों से राजनीति मे सक्रिय सीमा गैबीपुर को भी बीजेपी दोबारा से टिकट देकर उन पर अपना विश्वास जता सकती है। इन सब के बीच सुनने में ये भी आ रहा  है की कही न कही राजेंदर मोलड़ (उकलाना मण्डी ) को भी बीजेपी टिकट देकर जीत की ताल ठोक सकती है। आप सभी से निवेदन है की कमेन्ट में लिखकर जरूर  बताए की बीजेपी उकलाना विधानसभा से किस प्रत्याशी को टिकट देकर जीत का आशीर्वाद दे सती है। 

Friday, 30 August 2019




जानिए 2000rs के नोट का सच 





अक्सर सुनने में आता है कि वर्तमान सरकार द्वारा चलाए गए 2000 rs के नोट में एक ऐसी चिप डाली गई है जो नोट की लोकेशन को बताती है एवं ऐसा भी कहा जा रहा है की कुछ समय के पश्चात् यह नोट बंद हो जाएगा। आज हंम आपको इसकी सच्चाई बताने वाले है इसलिए इस पोस्ट को अंत तक ध्यान से पढ़े। हम सब जानते है की हमारे देश में कर्रेंसी भारत सरकार एवं रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (जिसकी स्थापना सन 1935 में हुई थी ) द्वारा जारी की जाती है। सिक्के (भारत सरकार ) एवं     नोट (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) द्वारा जारी किये जाते है। 8 नवंम्बर 2016  को रात 
8:00pm माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंदर मोदी जी द्वारा अचानक पुरानी मुद्रा को बंद कर दिया गया ,इसके बाद आनन फानन में सरकार द्वारा 2000 rs के नोट को नई करेंसी के रूप में लॉन्च किया गया। मार्केट में पैसे के लेन देन को बढ़ाने के उदेश्य से सरकार ने इस नोट की अत्यधिक मात्रा में सप्लाई की। साथ ही साथ यह भी खबर आने लगी की इस नोट में चिप डली हुई है जिससे नोट की लोकेशन का पता लगाया जा सकता है एवं नोट पर किसी भी प्रकार का निशान होने की स्थिति में नोट न चलने का प्रतिबंद लगा दिया गया। परन्तु सच्चाई ये थी की इस नोट में ऐसी कोई चिप नहीं थी जो लोकेशन को बताती हो ,लोगो के दिमाग को इस प्रकार से डाइवर्ट करने की कोशिश की गयी ताकि लोग इस नोट को  ज्यादा मात्रा में  काले धन के रूप में अपने पास इकठा न करे। परन्तु आज सूत्रो के हवाले से  सुनने को मिल रहा है की जो 2000 rs का नोट बैंक के पास चला जाता है उस नोट को बैंक अपने पास जमा के रूप में रख लेता है एवं दोबारा उस नोट को मार्किट में न देकर रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया 
के पास जमा करवा देता है ,इस प्रकार इसका मतलब यह हुआ की भविष्य में यह नोट बंद हो सकता है।